घरेलू गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर शिकंजा — दो जगह कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 45 सिलेंडर जब्त
त्योहारी सीजन में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग की शिकायतों पर पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशानुसार जिलेभर में निगरानी बढ़ाई गई।

पहली कार्रवाई — नारायण विहार क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नारायण विहार थाना पुलिस, जिला विशेष टीम और रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में न्यू सांगानेर रोड, नारायण विहार स्थित स्थान पर दबिश देकर दो व्यक्तियों को अवैध रूप से वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया।
मौके से 37 गैस सिलेंडर (29 भरे, 08 खाली), एक वजन कांटा, एक मोटर, एक रिफिलिंग पिन और अन्य उपकरण जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —
- अशोक सिंह पुत्र उम्मेद सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी गांव राजपुर, थाना नादौती, जिला करौली (हाल प्लॉट नंबर 128, न्यू सांगानेर रोड, नारायण विहार, जयपुर दक्षिण)
- पीरूलाल पुत्र किशनलाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी वैद्य जी की गली, टोडारायसिंह, जिला टोंक (हाल प्लॉट नंबर 128, न्यू सांगानेर रोड, नारायण विहार, जयपुर दक्षिण)
संयुक्त टीम:
पुलिस थाना नारायण विहार, जिला विशेष टीम व रसद विभाग – गुंजन सोनी पु.नि., धर्मेन्द्र उप निरीक्षक, लोकेश कुमार हैड कानि 634, मनमोहन स.उ.नि., संतोष कानि 11027

दूसरी कार्रवाई — शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
02 नवम्बर 2025 को गोनेर मोड़, टोंक रोड, सर्विल लाइन, बीलवा क्षेत्र में पुलिस थाना शिवदासपुरा द्वारा कार्रवाई कर अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
मौके से 08 गैस सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर, एक कांटा और अन्य उपकरण जब्त किए गए।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान —
मनमोहन सांवरिया पुत्र शिवलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव गद्दी मुर्जापुर, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर (हाल किरायेदार चौकी ढाणी के पीछे, गोनेर मोड़, बीलवा, थाना शिवदासपुरा, जयपुर दक्षिण)।
संयुक्त टीम:
पुलिस थाना शिवदासपुरा व रसद विभाग – सुरेन्द्र कुमार पु.नि., मनमोहन स.उ.नि., संतोष कानि 11027, कानाराम कानि 10079
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध, ज्वलनशील एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। जयपुर दक्षिण में आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान जारी रहेगा।