Vijay Temani
नई दिल्ली, 17 फरवरी (टेलीग्राफ टाइम्स) – ग्लोबल बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी का रुख रहा, जिससे वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.05% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों का हाल
- एसएंडपी 500 – 0.04% बढ़त, 6,117.50 अंक
- नैस्डेक – 0.46% तेजी, 20,037.25 अंक
- डाउ जॉन्स फ्यूचर्स – 0.05% ऊपर, 44,570.49 अंक
वहीं, यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख देखा गया।
- एफटीएसई इंडेक्स – 0.37% गिरावट, 8,732.46 अंक
- डीएएक्स इंडेक्स – 0.44% कमजोरी, 22,513.42 अंक
- सीएसी इंडेक्स – 0.18% मजबूती, 8,178.54 अंक
एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
एशिया के 9 में से 7 बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 बाजारों में गिरावट देखी जा रही है।
- निक्केई इंडेक्स – 0.16% बढ़त, 39,212.53 अंक
- हैंग सेंग इंडेक्स – 0.18% ऊपर, 22,661.90 अंक
- जकार्ता कंपोजिट – 1.91% उछाल, 6,765.19 अंक
- ताइवान वेटेड इंडेक्स – 1.31% मजबूती, 23,456.12 अंक
- स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स – 0.46% बढ़त, 3,895.44 अंक
- कोस्पी इंडेक्स – 0.58% तेजी, 2,606.14 अंक
- शंघाई कंपोजिट इंडेक्स – 0.06% मामूली बढ़त, 3,348.85 अंक
हालांकि, कुछ बाजारों में गिरावट देखी गई।
- गिपर निफ्टी – 0.35% कमजोरी, 22,851 अंक
- सेट कंपोजिट इंडेक्स – 2.15% भारी गिरावट, 1,244.69 अंक