ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापिथ

नरेश गुनानी •

29 अक्टूबर 2025, 04:02 PM
जयपुर, 29 अक्टूबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन 2 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जयपुर जिले में किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में कुल 250 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) संजय कुमार माथुर ने बताया कि जयपुर में इस परीक्षा के लिए कुल 93,588 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलेक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष संख्या 116 में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक तथा परीक्षा दिवस 2 नवम्बर को प्रातः 7:30 बजे से परीक्षा उपरांत तक कार्यरत रहेगा।

जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0141-2206699 रहेगा। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी और शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...