ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को राहत — सुल्तान नाथ की जमीन पर से कब्जा हटाने के निर्देश, विद्यालय के टीनशेड के लिए 5 लाख स्वीकृत

ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को राहत — सुल्तान नाथ की जमीन पर से कब्जा हटाने के निर्देश, विद्यालय के टीनशेड के लिए 5 लाख स्वीकृत

04 अक्टूबर 2025, | कोटा ~ दिव्या तिवाड़ी 
राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। कोटा जिले की रामगंजमंडी तहसील में शुक्रवार को ग्राम पंचायत मदनपुरा और हथियाखेड़ी में आयोजित शिविरों में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया।

Photo credit Telegraph Times

सुल्तान नाथ ने जमीन पर कब्जा हटवाने की लगाई गुहार

शिविर में सुल्तान नाथ पुत्र समुद्र नाथ निवासी बुद्धखान ने मंत्री से शिकायत की कि गणेशपुरा गांव में उनकी 10 बीघा जमीन पर चोसला गांव निवासी कंवरलाल ने पिछले 15 साल से कब्जा कर रखा है। उन्होंने जमीन से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।

मंत्री मदन दिलावर ने उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी चारु को निर्देश दिए कि सुल्तान नाथ की जमीन को कब्जामुक्त करवा कर उसे वापस सौंपा जाए।

विद्यालय में टीनशेड के लिए स्वीकृत किए 5 लाख रुपये

ग्राम पंचायत मदनपुरा निवासी बालचंद, भूपेंद्र, भगवान सिंह, कमलेश धाकड़, लक्ष्मी नारायण सहित अन्य ग्रामीणों ने मंत्री से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मदनपुरा में प्रार्थना स्थल पर टीनशेड लगाने का अनुरोध किया।

ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने विधायक कोष से 5 लाख रुपये स्वीकृत किए।

शिविरों में सुनाई कई समस्याएं

ग्रामीण सेवा शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और बिजली, पानी, सड़कों, आवास, राजस्व व शिक्षा से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...