ग्रामीण सेवा शिविर में आदेश योगी को मिला आबादी भूमि का पट्टा, सपना हुआ साकार

जयपुर, 23 जून/ मुस्कान तिवाड़ी/जयपुर जिले की जमवारामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भानपुर कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एक आम नागरिक के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में भानपुर कलां निवासी आदेश योगी पुत्र नाथूलाल योगी को उनके मकान का मालिकाना हक (आबादी भूमि का पट्टा) सौंप कर उनके वर्षों पुराने सपने को साकार किया गया।

​वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, दूर होंगी कठिनाइयां

​आदेश योगी लंबे समय से अपने आवासीय भूखंड के स्वामित्व संबंधी वैध दस्तावेज प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पट्टा न होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को कई तरह की व्यावहारिक और कानूनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

​स्वामित्व के कागजात न होने से सबसे बड़ी बाधा यह आ रही थी कि वे कई महत्वपूर्ण सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे।

​ग्रामीण सेवा शिविर बना मददगार

​राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर इस समस्या का त्वरित समाधान लेकर आया। शिविर में पहुंचे आदेश योगी के मामले की विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्परता से जांच की गई और मौके पर ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उन्हें आबादी भूमि का पट्टा जारी कर दिया गया। पट्टा हाथ में आते ही आदेश योगी के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। अब वैध दस्तावेज मिल जाने के बाद वे भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ आसानी से ले पाएंगे।

​”मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे ये ग्रामीण सेवा शिविर हम जैसे आम लोगों की जटिल समस्याओं के मौके पर ही समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं।”

— आदेश योगी, लाभार्थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...