ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

अजमेर, 28 अगस्त 2025। रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर। संपादन नरेश गुनानी।टेलीग्राफ टाइम्स 
जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

स्वामित्व योजना और गरीबी मुक्त ग्राम योजना

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा वितरण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी कैंपेन में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए जाएं। इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना में पात्र परिवारों का सर्वे एवं सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जल स्वावलंबन अभियान और जल संरक्षण

कलक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत पूर्ण कार्यों का जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने तथा शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने को कहा। उन्होंने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में चिन्हित जल संरक्षण संरचनाओं का विकास तत्परता से करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की मंशा अनुसार जल संरक्षण योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाकर इसे जनआंदोलन के रूप में संचालित करने पर जोर दिया।

अटल ज्ञान केंद्र और पंच गौरव योजना

बैठक में अटल ज्ञान केंद्र की प्रगति की भी समीक्षा हुई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि शेष पंचायतों में ज्ञान केंद्र शीघ्र खोले जाएं ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पंच गौरव योजना के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हरियाळो राजस्थान अभियान के अंतर्गत लगाए गए नीम के पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कबड्डी खेलने हेतु मैट और अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

राजीविका और लखपति दीदी योजना

कलक्टर ने राजीविका से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ड्रोन दीदी को प्रशिक्षण दिया जाए और लखपति दीदी योजना में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए।

स्वच्छ भारत मिशन और सफाई व्यवस्था

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने, घर-घर कचरा संग्रहण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

वित्तीय समावेशन शिविर

कलक्टर ने वित्तीय समावेशन शिविरों में प्रगति बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि इन शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार वित्तीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचे।
कलक्टर ने कहा कि पूर्व में जहाँ शिविर आयोजित हुए थे, वहाँ फॉलो-अप शिविर भी लगाए जाएं। बैंक कर्मियों को जनधन योजना के नए खाते खोलने और केवाईसी अधिकाधिक करने पर जोर दिया। विकास अधिकारी को ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से सर्वे करवाने के निर्देश दिए। सभी विभागों और वित्तीय संस्थाओं से समन्वय में कार्य करने की अपेक्षा की गई।

शहरी क्षेत्र में भी वित्तीय समावेशन

कलक्टर ने कहा कि वित्तीय समावेशन शिविर शहरी क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में सफाईकर्मियों को कार्य सौंपा जाए। विद्यालयों में विद्यार्थियों को वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी जाए और 10 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के प्रधानमंत्री जनधन खाते खुलवाए जाएं।
साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी वित्तीय योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिले के सभी ब्लॉक विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...