राजस्थान
ग्यारह दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ
सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
Edited By : नरेश गुनानी (खैरथल तिजारा), टेलीग्राफ टाइम्स | दिनांक: 16 जून 2025
किशनगढ़ बास (खैरथल तिजारा):
खैरथल तिजारा जिले के प्रमुख कस्बे किशनगढ़ बास में सिंधी संस्कृति और मातृभाषा के संरक्षण के उद्देश्य से पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा द्वारा 11 दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ रविवार सायं भव्य समारोह के साथ हुआ।

शिविर की शुरुआत संत कंवर राम हरि मंदिर में इष्टदेव भगवान झूलेलाल एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुई। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी गोकुलदास मृगवानी, पूज्य बहराणा मंडल के बाबा बाबूलाल चंदनानी, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. युधिष्ठिर पमनानी, समाजसेवी दौलत भारती, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लख्याणी, जनप्रतिनिधि जनैश भूटानी, राजेश पमनानी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सिंधी समाज के प्रवक्ता सुनील बतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 15 जून से 25 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्देश्य उन्हें सिंधी भाषा, संस्कृति, नैतिक शिक्षा, योग, संगीत और खेलकूद से जोड़ना है। शुभारंभ के समय तक 105 बच्चों का नामांकन हो चुका था, जिनमें हनुमानगढ़, जयपुर, कोटा, अजमेर एवं अलवर से ननिहाल में आए बच्चे भी शामिल हैं।
शिविर में बच्चों को प्रतिदिन अल्पाहार और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। पहले दिन के अल्पाहार की व्यवस्था व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लख्याणी द्वारा की गई। बच्चों को शिक्षण प्रदान करने हेतु समाज के समर्पित शिक्षकगण – सुभाष चंद्र दासवानी, विक्की बत्रा, रुचि हरवानी, शारदा बत्रा, जागृति आडवानी, हिमांशी मंघनानी, आशु हरवानी, हिमानी धिंगाणी सेवाएं दे रहे हैं।
शुभारंभ समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे समाज के प्रमुख सदस्य – नेभराज बतरा, तीरथ दास बतरा, नंदलाल हरवानी, रूपचंद बतरा, दर्शन लाल बतरा, झामन दास हरवानी, रमेश हरवानी, रामचंद्र आडवानी, नरेश गुनानी, राजेश कामदार, राजा मोरवानी, मनीष भूटानी, प्रभु दयाल चंदनानी (अध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा), चतुर्भुज बजाज, नेवंद मल, लक्ष्मण दास मंगलानी, नरेश मंघनानी, मुरलीधर बच्चानी, राजा वलेचा, संजय बजाज, हीरु हरवानी, बसंत लख्याणी, सुनील वलेचा, अक्षय बजाज, हिमांशु बतरा, भरत सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का सम्मान दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया और सभी ने बाल संस्कार शिविर की इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों को अपने संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया।