गौसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं: आईपीएस लोकेश सोनवाल
सुंदरदास गोशाला में सुखा चारा भेंटकर किया पौधारोपण, गौ सेवा कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 01,2025
जयपुर (जगन्नाथपुरा)।
डिग्गी मालपुरा रोड हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत जगन्नाथपुरा के रातल्या गांव की सुंदरदास गोशाला में मंगलवार को श्री श्याम मनुहार सेवा समिति, जयपुर के तत्वावधान में मासिक गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि आईपीएस लोकेश सोनवाल एवं तपस्वी बाबा की अध्यक्षता में गोशाला को एक ट्रक सुखा चारा भेंट किया गया। गोशाला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें मौलश्री, चीकू, कदम्ब जैसे विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
गौ सेवा को बताया भारतीय संस्कृति की आत्मा
कार्यक्रम में गौ माता को हरा चारा, गुड़ और सुखा चारा खिलाकर सेवा की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा के महत्व को आत्मसात किया।
आईपीएस लोकेश सोनवाल ने कहा,
“गौ सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों की आत्मा है। इस सेवा से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और समाज को सकारात्मक संदेश जाता है।”
समिति सदस्यों का हुआ सम्मान
सेवा कार्य में सहयोग देने वाले समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह एवं सचिव सुमित सत्यम शर्मा की विशेष भूमिका रही।
पौधारोपण से मिला हरियाली का संदेश
गोशाला परिसर में किए गए पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी।
उपस्थित गणमान्यजन
इस अवसर पर समाजसेवी एवं समिति सदस्य रणजीत पंचोली, ओमप्रकाश शर्मा, रोशन शर्मा, महंत मोरदास, दिनेश बागड़ा, कृष्ण शर्मा, शुभम लोदवाल, नाथूराम बैरवा, मनीष शर्मा, राम रतन शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, हरिनारायण गोठवाल, नरेंद्र सिंह भाटी, जगदीश सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री श्याम मनुहार सेवा समिति द्वारा आयोजित यह मासिक गौ सेवा कार्यक्रम संस्कृति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम रहा, जिसने न सिर्फ गोसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित किया, बल्कि सामाजिक एकजुटता और जिम्मेदारी का भी भाव जागृत किया।