गोविंद देव जी मंदिर में चैन चोरी की वारदात का खुलासा, बावरिया गैंग की महिला गिरफ्तार

गोविंद देव जी मंदिर में चैन चोरी की वारदात का खुलासा, बावरिया गैंग की महिला गिरफ्तार 

गौरव कोचर 

जयपुर। जयपुर उत्तर पुलिस ने गोविंद देव जी मंदिर में हुई चैन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए कुख्यात बावरिया गैंग की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी गई दो सोने की चैनें बरामद की हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) ने बताया कि जयपुर उत्तर क्षेत्र में चोरी, लूट, नकबजनी और चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानाधिकारी को सादा वस्त्रों में विशेष निगरानी दल गठित कर सतत निगरानी और आसूचना संकलन के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में माणकचौक थाना क्षेत्र में गठित टीम ने गोविंद देव जी मंदिर में हुई चैन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया।

घटना का विवरण

  • तारीखें: 03 जून 2025 और 12 जुलाई 2025
  • स्थान: गोविंद देव जी मंदिर, माणकचौक थाना क्षेत्र
    इन दोनों तिथियों पर मंदिर में आई महिला श्रद्धालुओं की गले से चैन चोरी की घटनाएं दर्ज हुई थीं। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर माल-मुल्जिम की तलाश शुरू की थी।

पुलिस टीम की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम डा. दुर्ग सिंह राजपुरोहित, सहायक पुलिस आयुक्त माणकचौक पीयुष कविया (RPS) और थाना माणकचौक के थानाधिकारी धर्म सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बावरिया गैंग की शातिर महिला चोर साहिबा उर्फ राखी को गिरफ्तार किया।
टीम में श्री विष्णु दयाल (सउनि), श्री गिरधर सिंह (कानि. 8123) और श्रीमती ममता (मकानि. 10900) शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्ता

  • नाम: साहिबा उर्फ राखी
  • पति का नाम: राहुल उर्फ बुधु
  • पिता का नाम: करतार उर्फ राजू
  • उम्र: 32 वर्ष
  • जाति: बावरिया
  • पता: निवासी रणजीत नगर कच्ची बस्ती, थाना कोतवाली, जिला भरतपुर (राज.)
  • वर्तमान पता: गौरव टावर पुलिया के नीचे, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, थाना जवाहर सर्किल, जयपुर।

तरीका-ए-वारदात

साहिबा उर्फ राखी मंदिर में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल होकर उनके गले की चैन पर नजर रखती थी। मौका मिलते ही भीड़ का फायदा उठाकर चैन चोरी कर लेती और फिर तुरंत वहां से निकल जाती। पकड़े जाने से बचने के लिए वह चोरी के बाद अपने ठिकाने पर न जाकर अलग-अलग स्थानों पर छुपती रहती थी।

बरामदगी

  • थाना माणकचौक के दो प्रकरणों की दो सोने की चैनें बरामद की गईं।

विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिसकर्मी गिरधर सिंह (कानि. 8123) की विशेष भूमिका रही।

जयपुर उत्तर पुलिस ने इस सफलता को मंदिर परिसर की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...