गोविंद देवजी मंदिर में वितरित हुआ प्रयागराज कुंभ का जल

मुस्कान तिवारी
टेलीग्राफ टाइम्स
27 जनवरी
____________
जयपुर, गोविंद देवजी मंदिर में सोमवार को सत्संग भवन में प्रयागराज कुंभ का पवित्र जल भक्तों को वितरित किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी और सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने सत्संग भवन में श्रद्धालुओं को कुंभ जल से भरे तांबे के कलश भेंट किए। इसके बाद कुंभ जल से भरी करीब दस हजार शीशियां भक्तों के बीच वितरित की गईं।

कुंभ जल लेने के लिए भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने इसे श्रद्धाभाव से ग्रहण किया। मंदिर प्रबंधन ने आग्रह किया कि भक्त इस जल को अन्य लोगों को भी वितरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग घर बैठे कुंभ जल का लाभ उठा सकें। इससे पहले मकर संक्रांति से पूर्व भी त्रिवेणी संगम से लाए गए जल की करीब छह हजार शीशियां दर्शनार्थियों को भेंट की गई थीं।

श्रद्धालु मौनी अमावस्या के दिन, 29 जनवरी को, दूसरे अमृत स्नान का पुण्य लाभ घर बैठे ही त्रिवेणी संगम के जल से प्राप्त कर सकेंगे। प्रयागराज कुंभ में मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालु संगम तट पर स्नान करेंगे। जो भक्त किसी कारणवश प्रयागराज नहीं जा सकते, वे जयपुर में इस जल के माध्यम से कुंभ स्नान का पुण्य अर्जित कर सकते हैं।

प्रयागराज कुंभ में गोविंद धाम के नाम से एक धार्मिक शिविर भी लगाया गया है, जिसमें गोविंद देवजी राधा रानी संग विराजमान हैं। शिविर में जयपुर की तरह सातों झांकियां हो रही हैं। शिविर में जयपुर से जाने वाले भक्तों के लिए भोजन और रहने की विशेष व्यवस्था की गई है।

शिविर में भागवत कथा का भी आयोजन हो रहा है। व्यासपीठ से डॉ. प्रशांत शर्मा कथा का श्रवण करा रहे हैं। शिविर के व्यवस्थापक विजय शंकर पांडे ने बताया कि कुंभ के इस महायज्ञ में भाग लेने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और इसका आनंद उठा रहे हैं।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

12वीं आरएसी बटालियन को मिलेंगे 84 नए कांस्टेबल, अंतिम चयन सूची जारी

12वीं आरएसी बटालियन को मिलेंगे 84 नए कांस्टेबल, अंतिम...

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष 2 साल: नव...

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...