गोकुलपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी — बर्थडे पार्टी में हमला और अपहरण करने वाले “बाबा गैंग” के दो गुर्गे 24 घंटे में गिरफ्तार

गोकुलपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी — बर्थडे पार्टी में हमला और अपहरण करने वाले “बाबा गैंग” के दो गुर्गे 24 घंटे में गिरफ्तार

सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया सनसनीखेज मामले का खुलासा, सीसीटीवी और गोपनीय सूचनाओं की मदद से मिली सफलता

जयपुर, 09अक्टूबर 2025•गौरव कोचर वरिष्ठ पत्रकार।
सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जन्मदिन समारोह के दौरान हुए जानलेवा हमले और अपहरण की घटना में शामिल “बाबा गैंग” के दो मुख्य अभियुक्तों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए इस वारदात का पर्दाफाश किया।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक लूनावत ने बताया कि 6 अक्टूबर को परिवादी सोनू मेहरा ने गोकुलपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ अपने एक नाबालिग मित्र कान्हा का जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान बाबा गैंग के सदस्य — सुनील मीणा, संजय कहार, राजेंद्र कहार, शैतान कहार सहित 6-7 युवक अचानक मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में सोनू मेहरा और उसके साथी पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने सोनू और कान्हा का अपहरण कर उन्हें सुजावास बीड़ ले जाकर बुरी तरह से मारपीट की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गोकुलपुरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी लूनावत ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाधिकारी प्रीति बेनिवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल और आसपास के मार्गों पर लगे लगभग 30 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया और तकनीकी एवं मानव खुफिया तंत्र के माध्यम से जानकारी जुटाई।

गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दीं। आरोपी अत्यंत चालाक और शातिर किस्म के थे, लेकिन पुलिस टीम ने पूरी तत्परता से कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर ही दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है —

  • संजय मेहरा उर्फ संजू (21 वर्ष), निवासी रैवासा
  • रमेश कुमार उर्फ दीपक (25 वर्ष), निवासी पचार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि गैंग के अन्य फरार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और सीओ शहर लालसिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...