गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम से डॉ. रविंद्र आचार्य की सौजन्य भेंट — कानून व्यवस्था व जनहित विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम से डॉ. रविंद्र आचार्य की सौजन्य भेंट — कानून व्यवस्था व जनहित विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

लोकेंद्र सिंह शेखावत •

जयपुर, 25 अक्टूबर। राजस्थान के गृहमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम से आज अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित डॉ. रविंद्र आचार्य ने उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था, जनहित के मुद्दे और सामाजिक समरसता को लेकर गहन चर्चा हुई। गृहमंत्री बेढम ने प्रदेश में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी तथा समाज के सभी वर्गों से सहयोग का आह्वान किया।

डॉ. रविंद्र आचार्य ने इस अवसर पर गृहमंत्री बेढम को बाबा श्याम का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं श्याम कलम भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बाबा श्याम से गृहमंत्री के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

गृहमंत्री बेढम ने भी डॉ. आचार्य के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से ही सद्भाव और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

इस अवसर पर सिविल लाइंस क्षेत्र के युवा नेता भवानी शर्मा, गिरिराज पारीक, मुकेश सैनी, सुमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान आपसी संवाद और सौहार्द का आत्मीय माहौल देखने को मिला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related