गुरू पूर्णिमा पर मन को मार बेड़ा पार आश्रम में संत महानन्द महाराज की पूजा-अर्चना, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

राजस्थान समाचार 


गुरू पूर्णिमा पर मन को मार बेड़ा पार आश्रम में संत महानन्द महाराज की पूजा-अर्चना, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 13,2025

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर:
धार्मिक नगरी पुष्कर स्थित “मन को मार बेड़ा पार आश्रम” में रविवार को गुरू पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर महान संत महानन्द महाराज की चरण पूजा अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संत महाराज के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सुबह से ही श्रद्धालुजन आश्रम में जुटने लगे और संत श्री महानन्द महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पुष्कर के विभिन्न आश्रमों से पधारे संत-महात्माओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Photo credit Telegraph Times

इस धार्मिक आयोजन में रमैया राम आश्रम के महंत प्रेमानन्द महाराज, बालमुकुन्द आश्रम के युवाचार्य सनातनाचार्य, गिरिशानन्द आश्रम के संत गणेशनन्द गिरि, बालाराम आश्रम की साध्वी अनुराग ज्योति, अष्टभू वैकुण्ठ आश्रम से वैराग्य ज्योति विशाल दुबे, गायत्री शक्ति पीठ से डॉ. सुरेश शर्मा, शिक्षाविद श्यामसुंदर आचार्य, समाजसेवी दिनेश गौड़ सहित अनेक संत और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का भव्य आयोजन आश्रम के ट्रस्टी डॉ. लक्ष्मीनिवास चंडक, जनार्दन शर्मा (पूर्व पालिका अध्यक्ष), डॉ. विवेक चंडक, मुरली मनोहर शर्मा, कैलाश पाराशर, अशोक पाराशर, ओमप्रकाश शर्मा, विक्रम आदि के सान्निध्य में हुआ।
इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप पाराशर और महामंत्री संदीप पाराशर ने भी उपस्थित होकर गुरु महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पूजा अर्चना उपरांत समष्टि भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी संत-महात्माओं, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। आयोजन की पवित्रता और दिव्यता ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय को भावविभोर कर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...