गुरु गोरखनाथ प्राकट्य दिवस: जयपुर में उमड़ा नाथ समाज का सैलाब, भव्य वाहन रैली और तांडव नृत्य ने मोहा मन

योगेश शर्मा 

जयपुर। गुरु गोरखनाथ के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को राजधानी जयपुर में नाथ समाज युवा शक्ति मंच के तत्वावधान में भव्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान समाज के युवाओं और श्रद्धालुओं ने विशाल वाहन रैली और रथ यात्रा निकालकर गुरु के प्रति अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन किया।

भगवा ध्वज के साथ निकली रथ यात्रा

​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्याधर नगर के सेंट्रल स्पाइन से हुआ, जहां मुकेश पारीक ने केसरिया झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और गुरु गोरखनाथ के जयकारों के बीच निकली यह रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

तांडव नृत्य और महाआरती का आकर्षण

​संयोजक योगी मनोज सुरेलिया एवं गौरव योगी ने बताया कि रैली का समापन विद्याधर नगर, सेक्टर 7 में हुआ। समापन स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान शिव के स्वरूप में ‘तांडव नृत्य’ की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने गुरु गोरखनाथ की महाआरती की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

समाज की एकजुटता पर जोर

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश मिश्रा, सुभाष गोयल और अजय अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल योगी, धर्मपाल, बंटी योगी, शंकर योगी, नरेन्द्र योगी, रूपनारायण और नरेश योगी सहित नाथ समाज युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

​वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधु और श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने महाआरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

कमला एकादशी पर पुष्कर सरोवर में पंचतीर्थी स्नान शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरि प्रसाद शर्मा  पुष्कर (अजमेर)। धार्मिक नगरी पुष्कर में कमला...