गायत्री विला परिसर में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा का स्वागत

गायत्री विला परिसर में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा का स्वागत

11 दिनों तक चलेगा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, आकर्षक सजावट बना श्रद्धालुओं का केंद्र

बिलासपुर। गणपत चौहान ब्यूरो चीफ़,छत्तीसगढ़ टेलीग्राफ टाइम्स।
गायत्री विला परिसर में श्री शिव गौरी गणेश उत्सव समिति द्वारा बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और विधिविधान के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। गणपति बप्पा के स्वागत में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।

Photo credit Telegraph Times

 

मंगलवार संध्या को जब गणपति बप्पा की प्रतिमा को पूजा पंडाल में लाया गया तो चारों ओर ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी की चमक और गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “गणपति बप्पा मोरया” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए बप्पा का स्वागत किया।


11 दिनों तक चलेगा महोत्सव

आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 दिनों तक प्रतिदिन सुबह और शाम आरती, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भक्तों के लिए प्रतिदिन महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।


सजावट बनी आकर्षण का केंद्र

पूजा पंडाल को बड़े ही भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटिंग, सुंदर झांकियों और कलात्मक सजावट ने पूरे परिसर को रोशन कर दिया है। श्रद्धालु यहां आकर न केवल पूजा-अर्चना कर रहे हैं बल्कि पंडाल की सजावट को भी निहारते नहीं थक रहे।


श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी

स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भी गणेश प्रतिमा स्थापना एवं प्रथम आरती में भाग लिया। सुबह और संध्या की आरतियों में सभी वर्गों के भक्तजन बढ़-चढ़कर शामिल हुए और भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...