गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन

गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन

02 अक्टूबर 2025 | जयपुर ,सुनील शर्मा 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता कनोडिया कॉलेज के निकट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री जी की छवि पर पुष्प अर्पित कर नमन करने पहुंचे।

Photo credit Telegraph Times

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री गांधी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने रामधुन और भक्ति संगीत की प्रस्तुति का श्रवण किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनके सत्य, अहिंसा, सादगी और नैतिकता के आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...