गलतागेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 38 अपराधी चढ़े हत्थे, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों पर कसी लगाम

गलतागेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 38 अपराधी चढ़े हत्थे, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों पर कसी लगाम

गौरव कोचर 

जयपुर, 6  अक्टूबर 2025।
जयपुर उत्तर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के तहत शनिवार और रविवार (4 व 5 अक्टूबर) को अपराधियों के विरुद्ध जबरदस्त दबिश दी। इस दौरान थाना गलतागेट पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी अभियान चलाकर कुल 38 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 16 हिस्ट्रीशीटर, 2 हार्डकोर अपराधी और 14 चालानशुदा सक्रिय अपराधी शामिल हैं।

Photo credit Telegraph Times

अभियान की रूपरेखा

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। शहर में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, हथियारबंद अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों और संगठित गैंग के सदस्यों पर निगरानी रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।

Photo credit Telegraph Times

डीसीपी ने बताया कि शहर में ऐसे अपराधी जो गांजा, स्मैक, अफीम, भांग आदि मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं, हथियारों के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं, तथा आमजन में भय का माहौल बनाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसी दिशा में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन, सहायक पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा (रामगंज) के निर्देशन एवं थानाधिकारी धर्मसिंह (पुलिस निरीक्षक, गलतागेट थाना) के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन किया गया।

कार्रवाई का विवरण

एरिया डोमिनेशन के तहत पुलिस टीमों ने कुल 45 स्थानों पर दबिश दी।
इस दौरान—

  • 16 हिस्ट्रीशीटर, 2 हार्डकोर और 14 चालानशुदा सक्रिय अपराधियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
  • 1 प्रकरण आर्म्स एक्ट तथा 4 प्रकरण आबकारी अधिनियम में दर्ज किए गए।
  • 1 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तारी वारंट में गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के आंकड़े

क्रमांक कार्रवाई का विवरण संख्या
1 कुल पकड़े गए अपराधी 38
2 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही 4
3 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही 1
4 धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार 32
5 गिरफ्तारी वारंट में गिरफ्तार 1

पुलिस का संदेश

डीसीपी करण शर्मा (IPS) ने बताया कि जयपुर उत्तर में अपराधियों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य है कि किसी भी आपराधिक तत्व को शहर में सक्रिय नहीं रहने दिया जाए। आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related