गरबा रास रंग 17 में झूम उठा चौमूं

गरबा रास रंग 17 में झूम उठा चौमूं

लोकेंद्र सिंह शेखावत 

चौमूं। शहर के कचौलिया रोड पर बीती रात फैंटास्टिक इवेंट एंड वेडिंग प्लानर की ओर से 17वां गरबा रास रंग डांडिया महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। गरबा की धुनों और डांडिया की थाप पर सजे-धजे युवक-युवतियों ने गुजराती, राजस्थानी, मारवाड़ी और पंजाबी गीतों पर जमकर नृत्य कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।

Photo credit Telegraph Times

कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आयोजन की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य द्वारा 551 दीप प्रज्वलित कर माँ दुर्गा की महाआरती से हुई।

विशेष आकर्षण

महोत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस चार्मीका शर्मा, प्रसिद्ध यूट्यूबर अजय शर्मा और अभी गोदारा मुख्य आकर्षण रहे। वहीं सिंगर अंकित अवस्थी ने माँ दुर्गा, हनुमान जी, राम जी, भोलेनाथ सहित विभिन्न देवी-देवताओं की भक्ति-गीतों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिताएँ एवं विजेता

महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया—

  • गरबा नख़राली – पायल गोयल
  • गरबा नख़रालो छोरो – अद्वैत पारीक
  • बेस्ट कपल – पूजा एवं हिमांशु
  • नो मेकअप फेस – अंजू झगलानी

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, रालोपा प्रत्याशी छुट्टन यादव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, अग्निशमन अधिकारी जय जांगिड़, चौमूं थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष जयपुर उत्तर देहात आलोक जांगिड़ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन व चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
इनमें डॉ. सीमा पालावत, डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. कविता यादव, डॉ. एल.एन. रुंडला, डॉ. अशोक कुमावत, डॉ. सोहन दूसाद, डॉ. संजीव नारंग, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. विशाल पारीक, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. अमर शर्मा आदि प्रमुख रहे।

स्वागत एवं सम्मान

आयोजन के दौरान मन शर्मा, संजय सैनी, नितिन खंडेलवाल, अशोक शर्मा, महेश बागड़ा, बजरंग प्रजापत, हजारी यादव, दीपक जाट, घनश्याम यादव, रामनिवास भोमका, जय सिन्धी, रमेश सैनी, ज्योति कुलदीप, घनश्याम जांगिड़, आशीष गोरा, सुमित जांगिड़, सुनील शर्मा, किशन जांगिड़ ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

निर्णायक एवं मंच संचालन

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. सीमा पलावत और मल्लिका खत्री ने निभाई। मंच संचालन की जिम्मेदारी आरजे विक्की पारीक ने संभाली।

इस भव्य आयोजन ने चौमूंवासियों को गरबा और डांडिया के रंग में सराबोर कर दिया और नवरात्रि की रात को अविस्मरणीय बना दिया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...