गणेश पूजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया जेडीए का 45वां स्थापना दिवस

जयपुर/ प्रीति बालानी/जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा अपना 45वां स्थापना दिवस जेडीए प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

​इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त (JDC) सिद्धार्थ महाजन ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने जेडीए परिवार की सुख-समृद्धि, निरंतर प्रगति तथा जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने की कामना की।

​नवनिर्मित वीसी रूम का लोकार्पण

​स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर विकास आयुक्त ने नागरिक सेवा केंद्र भवन के बेसमेंट में नवनिर्मित अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) रूम का फीता काटकर लोकार्पण किया।

​लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे आमजन के कार्यों का निपटारा तेजी से हो सकेगा।

​अधिकारियों व कर्मचारियों से सुशासन का आह्वान

​सिद्धार्थ महाजन ने जेडीए के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से जनहित, सुशासन (Good Governance) तथा गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

​कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

​इस समारोह के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा, जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित प्राधिकरण के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सिविल डिफेंस की तत्परता से बची जान: 120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का आधे घंटे में सफल रेस्क्यू

जयपुर / मुस्कान तिवाड़ी/ कानोता थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा/खातिया...