गणेश चतुर्थी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचे पीएम मोदी, पारंपरिक वेशभूषा में की पूजा-अर्चना; मुंबई में अमित शाह ने किए ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन

नई दिल्ली/ नरेश गुनानी/देशभर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सोमवार को देश के शीर्ष नेतृत्व ने विभिन्न स्थानों पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

​पारंपरिक परिधान में नजर आए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नई दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना में भाग लिया और महाआरती उतारी।

​इस अवसर पर प्रधानमंत्री विशेष रूप से महाराष्ट्र की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने धोती-कुर्ता के साथ सिर पर महाराष्ट्र की पारंपरिक टोपी धारण की हुई थी। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा:

​“केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के आवास पर गणपति दर्शन के लिए गया। भगवान श्री गणेश सभी पर कृपा बनाए रखें।”

 

​केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया आभार

प्रधानमंत्री के आगमन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गणेश पूजन के इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री का सानिध्य मिलना उनके व उनके पूरे परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने विघ्नहर्ता से प्रार्थना की कि वे देश के प्रत्येक नागरिक के कष्ट दूर करें और भारत को तेजी से ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि की ओर अग्रसर करें।

​उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी किए दर्शन

प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व, भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पहुंचे। उन्होंने भी गणपति बप्पा के समक्ष शीश नवाया, पूजा-अर्चना की और समस्त देशवासियों के कल्याण एवं राष्ट्र की उन्नति की प्रार्थना की।

​मुंबई में गृह मंत्री अमित शाह ने लिया ‘लालबागचा राजा’ का आशीर्वाद

दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गणेशोत्सव के अवसर पर आर्थिक राजधानी मुंबई के दौरे पर रहे। उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक ‘लालबागचा राजा’ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना की।

​सोशल मीडिया पर दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए गृह मंत्री ने लिखा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बने गणपति बप्पा के इस विराट स्वरूप के दर्शन की प्रतीक्षा पूरे वर्ष रहती है। उन्होंने बप्पा से सभी के सुख और समृद्धि की मंगलकामना की।

​लालबागचा राजा के दर्शन के उपरांत अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर भी गए, जहां उन्होंने स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related