ख्वाजा मॉडल स्कूल की जर्जर हालत पर उठी आवाज़, समाजसेवी ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की

ख्वाजा मॉडल स्कूल की जर्जर हालत पर उठी आवाज़, समाजसेवी ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 25,2025

(हरिप्रसाद शर्मा, अजमेर)। दरगाह कमेटी द्वारा संचालित सिविल लाइंस स्थित ख्वाजा मॉडल स्कूल की जर्जर हालत पर सवाल उठने लगे हैं। समाजसेवी इफ्तिखार सिद्दीकी ने विद्यालय भवन की गंभीर स्थिति को लेकर नगर निगम को पत्र भेजा है और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र उचित कार्रवाई की मांग की है।

सिद्दीकी का कहना है कि स्कूल भवन में कई स्थानों पर दरारें आ चुकी हैं और दीवारें कमजोर हो गई हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों की पढ़ाई खतरे में पड़ सकती है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्होंने हाल ही में झालावाड़ में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे का हवाला देते हुए समय रहते कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही दरगाह कमेटी को भी निर्देशित करने की मांग की गई है ताकि कमजोर हिस्सों में कक्षाएं न चलें और वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

स्थानीय लोगों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है और जिम्मेदार विभागों से जल्द हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...