खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को मिलेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 611 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को मिलेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 611 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स / छत्तीसगढ़ 
By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स

पिपरिया (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), 13 अगस्त – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 611.21 करोड़ रुपये की लागत के 71 विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण किया। इसमें 470.98 करोड़ रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन तथा 140.23 करोड़ रुपये की लागत से 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Photo credit Telegraph Times

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जिले का गठन तो किया, लेकिन बुनियादी ढांचे के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। वर्तमान सरकार ने इस कमी को दूर करने का संकल्प लिया है और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना व आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

उन्होंने पैलीमेटा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने, छुुईखदान में 50 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पानी की टंकी निर्माण, पान की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए ‘पान कैफे’ खोलने, खैरागढ़ में 500 सीटर सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण और मुढ़ीपार में महाविद्यालय स्थापना की घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि ये सभी कार्य अगले वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किए जाएंगे।

Photo credit Telegraph Times

श्री साय ने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों में सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को तेजी से लागू किया है। किसानों के हित में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है।

Photo credit Telegraph Times

महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ को क्रांतिकारी पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में 70 लाख महिलाएं प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं और शीघ्र ही पुनः फार्म भरवाए जाएंगे। साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में खरीदी दर बढ़ाई गई है, 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की सहायता और श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 22 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जल्द ही मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यापक विकास के साथ प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करने वाली देश की पहली सरकार है। सरकार का उद्देश्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें शत-प्रतिशत लागू कर अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, सांसद श्री संतोष पांडेय, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...