खैरथल-तिजारा स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

खैरथल-तिजारा स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताओं में दिखेगी रचनात्मकता

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 06,2025

खैरथल-तिजारा, 6 अगस्त 2025। जिले के स्थापना दिवस-2025 को यादगार बनाने के लिए प्रशासन और स्थानीय संगठनों की ओर से विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 7 अगस्त 2025 को पूरे जिले में दिनभर सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस के दिन दोपहर 1:00 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिलेभर के छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी रचनात्मक कला और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करेंगे।

स्थापना दिवस के उत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए शाम 7:00 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, खैरथल में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो जिले की लोकसंस्कृति और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल नई पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का अवसर मिलता है, बल्कि आपसी भाईचारे और सामुदायिक जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलता है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे परिवार सहित इन कार्यक्रमों में भाग लेकर स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक मौके को और भी खास बनाएं।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...