खाद्य सुरक्षा दल की चौमू के चीथवाड़ी में बड़ी कार्रवाईजयपुर, 17 अक्टूबर 2025

खाद्य सुरक्षा दल की चौमू के चीथवाड़ी में बड़ी कार्रवाईजयपुर, 17 अक्टूबर 2025

गौरव कोचर •

जयपुर:मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को चौमू के पास चीथवाड़ी क्षेत्र में विभिन्न मावा निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि क्षेत्र में मिलावटी मावे की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस व खाद्य सुरक्षा की अलग-अलग टीमों का संयुक्त जांच दल गठित किया गया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह, संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय शर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में पुलिस प्रशासन के सहयोग से चीथवाड़ी गांव में मध्यरात्रि लगभग 2 बजे पहुंचकर 15 मावा निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान 20 मावा एवं दूध के नमूने लिए गए। दो निर्माण इकाइयों पर मिलावट करने वाले स्किम्ड मिल्क पाउडर, वनस्पति और अन्य सामग्री मिलने पर लगभग 500 किलोग्राम मिलावटी दूध एवं मावा मौके पर नष्ट करवाया गया।डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मावा निर्माता मदनलाल शर्मा द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल और दूध से मिलावटी मावा तैयार किया जाना पाया गया। मौके पर लगभग 50 किलो मावा, 90 लीटर क्रीम निकला हुआ दूध, 35 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर नष्ट किया गया। इसी प्रकार फर्म ‘लाला हरि एल.एच. मावा पनीर’ में स्किम्ड मिल्क पाउडर, वनस्पति और दूध से मिलावटी मावा तैयार होने पर लगभग 100 किलो मावा, 125 लीटर घोल (क्रीम निकला/कम फैट दूध व मिल्क पाउडर), 75 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर और 2 किलो वनस्पति को नष्ट कराया गया।अन्य फर्मों — कमल सेठू, मुकेश मावा पनीर भंडार, बाबूलाल मावा पनीर उद्योग और आर.एल. मिल्क प्रॉडक्ट — के निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी और अन्य खामियां पाई गईं, जिन पर सुधार के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किए गए। फर्म मुकेश मावा पनीर भंडार और मावा निर्माता मदनलाल शर्मा के पास खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं मिलने पर धारा 63 के तहत न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा।उक्त कार्रवाई देर रात से लेकर अलसुबह तक चलती रही। कुल 20 नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित न्यायालयों में प्रकरण दर्ज करवाए जाएंगे। जिन फर्मों के नमूने पूर्व में भी असफल पाए गए हैं, उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 64 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।कार्रवाई में गोविंदगढ़ वृताधिकारी राजेश जांगिड़, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित शर्मा, लोकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह राणावत, विनोद शर्मा, नरेश कुमार चेजारा, वीरेंद्र सिंह, विशाल मित्तल, नरेंद्र शर्मा और पवन कुमार गुप्ता भी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...