राजस्थान
खाद्य सामग्री के साथ शिक्षण सामग्री का वितरण: 551 बालिकाओं और 200 परिवारों को मिलेगा लाभ
Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 04,2025
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर: सामाजिक सरोकारों और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया द्वारा 8 जुलाई 2025 को एक विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पुष्कर क्षेत्र में अध्ययनरत 551 बालिकाओं को संपूर्ण शिक्षण सामग्री और 200 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।
यह आयोजन मालियांन मंदिर, पुष्कर परिसर में संपन्न होगा। बालिकाओं को नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक की आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाएगी, जिसमें स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां, पेंसिल, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स आदि शामिल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर 200 परिवारों को आवश्यक राशन सामग्री जैसे आटा, दाल, चावल, तेल, मसाले आदि वितरित किए जाएंगे।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस मानवीय कार्यक्रम को और भी गौरवपूर्ण बनाने हेतु कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे:
- कमल पाठक, पूर्व सभापति, नगर परिषद पुष्कर
- ओमप्रकाश गौड (रामपुरिया), अध्यक्ष, अखिल भारतीय आदि गौड आश्रम
- सत्यनारायण भाटी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय माली सैनी संस्थान
- कैलाशचन्द्र शर्मा, अध्यक्ष, श्री पंच गौड विप्र महासभा पुष्कर
इन सभी विशिष्टजनों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा, जो समाज सेवा, शिक्षा और सामूहिक सहयोग के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
फाउंडेशन की पहल को सराहना
फियोर दी लोटो इंडिया फाउंडेशन लंबे समय से शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य कर रही है। इस वितरण कार्यक्रम के जरिए संस्था ने यह सिद्ध किया है कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के कमजोर तबकों तक पहुंच की जिम्मेदारी भी है।