खातीपुरा में 65 लाख की चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, थाने का घेराव और 1 दिन का बंद

खातीपुरा में 65 लाख की चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, थाने का घेराव और 1 दिन का बंद

By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 08,2025

जयपुर, 8 अगस्त — खातीपुरा क्षेत्र में हुई ₹65 लाख की बड़ी चोरी ने इलाके के व्यापारियों में गहरा रोष पैदा कर दिया है। घटना के विरोध में गुरुवार को खातीपुरा व्यापार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने विरोध मार्च निकाला और वैशालीनगर थाने का घेराव किया।

Photo credit Telegraph Times

प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सांखला, वरिष्ठ संगठन मंत्री श्याम सिंह राठौड़, करणी सेना के नारायण सिंह दिवराला, जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा, गजेंद्र सिंह पचलंगी, दिलीप सिंह, दयाल सिंह, राजू सिंह, अजय सिंह, हिम्मत सिंह और विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य व्यापारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

व्यापारियों ने थाने पर ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि 5 अगस्त की रात व्यापारी कुलदीप सिंह के घर में हुई चोरी के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया पूरा माल बरामद कर पीड़ित को राहत दी जाए। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग रखी।

व्यापारियों का आरोप है कि 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में आक्रोश है। इसी के चलते खातीपुरा व्यापार मंडल ने 8 अगस्त को एक दिवसीय बंद का आह्वान किया, जिसमें सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखकर एकजुटता दिखाई।

करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी और सहायक पुलिस आयुक्त ने दो सप्ताह के भीतर चोरी का खुलासा करने और माल बरामदगी का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हुआ और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पुनः खोल दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...