खातीपुरा में श्री अखाड़ेश्वर महादेव एवं वीर तेजाजी महाराज मंदिर का नींव स्थापना समारोह सम्पन्न

खातीपुरा में श्री अखाड़ेश्वर महादेव एवं वीर तेजाजी महाराज मंदिर का नींव स्थापना समारोह सम्पन्न

जयपुर, 12 अक्टूबर 2025।

लोकेंद्र सिंह शेखावत • वरिष्ठ संपादक 

जयपुर के खातीपुरा क्षेत्र में रविवार को धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में श्री अखाड़ेश्वर महादेव मंदिर एवं वीर तेजाजी महाराज मंदिर का नींव स्थापना समारोह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक सामूहिक धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया।

विधायक गोपाल शर्मा ने की विधिवत पूजा-अर्चना और नींव पूजन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे माननीय विधायक गोपाल शर्मा ने दोपहर 12:15 बजे विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर की नींव रखी। पंडित जी के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महादेव और तेजाजी महाराज के आशीर्वाद से यह शुभ कार्य सम्पन्न हुआ।
नींव पूजन के दौरान करनी हथौड़े की पूजा की गई और ठेकेदार को नारियल एवं दक्षिणा देकर शुभारंभ किया गया।

Photo credit Telegraph Times

सामूहिक हवन से हुआ शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कार्यक्रम की शुरुआत वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में सामूहिक हवन से हुई, जिसमें क्षेत्र के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने इस अवसर को धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

समारोह में वार्ड नंबर 38 के पार्षद हेमेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, मंदिर समिति अध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष अमित चोपड़ा और जीतू चोपड़ा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इन सभी ने मंदिर निर्माण कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसे आस्था और एकता का प्रतीक बताया।

मंदिर समिति और व्यापार मंडल ने किया अतिथियों का स्वागत

मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

स्थानीय निवासी मूल सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर मंदिर निर्माण की इस ऐतिहासिक शुरुआत के साक्षी बने।

कार्यक्रम का सफल समापन, धन्यवाद ज्ञापन

समारोह के अंत में खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने सभी उपस्थित अतिथियों, श्रद्धालुओं और आयोजन में सहयोग देने वाले व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य क्षेत्र के लोगों की आस्था, एकता और सहयोग की मिसाल बनेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related