खाटू श्याम यात्रा: रींगस जंक्शन पर भीड़ के चलते ट्रेनों की हालत बेहाल, भक्तों के लिए चेतावनी

खाटू श्याम यात्रा: रींगस जंक्शन पर भीड़ के चलते ट्रेनों की हालत बेहाल, भक्तों के लिए चेतावनी

Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 07,2025

रींगस/जयपुर। रिपोर्ट: Telegraph Times | प्रीति बालानी 
यदि आप खाटू श्याम जी के दर्शन करने ट्रेन से यात्रा का मन बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए! इस समय रींगस जंक्शन पर भारी भीड़ का मंजर देखने को मिल रहा है। निर्जला एकादशी और ईद उल-अजहा जैसे बड़े त्योहारों के चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। खासतौर पर दिल्ली-जयपुर रूट पर वाया रींगस चलने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। स्थिति यह है कि यात्रियों को पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही।

तस्वीरें: रींगस जंक्शन की लाइव भीड़

10 लाख श्रद्धालु पहुंचे खाटू श्याम

शुक्रवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर खाटू धाम में लगभग 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इनमें से करीब 70% लोग ट्रेनों से रींगस पहुंचकर खाटू श्याम के दर्शन के लिए आगे रवाना हुए। इस समय स्कूलों की छुट्टियों के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक यात्रा पर हैं और भारतीय रेलवे को सबसे सुरक्षित माध्यम मानते हुए ट्रेन से सफर कर रहे हैं।

ट्रेनों की हालत—फुल बुकिंग, लंबी वेटिंग

  • अगले दो महीने तक की बुकिंग फुल है।
  • वेटिंग लिस्ट 500 के पार पहुंच चुकी है।
  • ट्रेनों में “तिल धरने” की भी जगह नहीं बची है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं—

  • 40 से अधिक RPF जवान रींगस जंक्शन पर तैनात
  • 35 GRP जवान और 20 सुरक्षा सखी स्टेशन पर मुस्तैद
  • सीसीटीवी निगरानी, क्यू मैनेजमेंट, और घोषणाएं लगातार जारी
  • तस्वीरें: रींगस जंक्शन की लाइव भीड़

गर्मी और भीड़ से परेशानी, करें सोच-समझकर यात्रा

इन दिनों गर्मी चरम पर है और भीड़ के चलते रेलवे की तमाम व्यवस्थाएं कम पड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में यदि आप खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए ट्रेन से यात्रा की सोच रहे हैं तो—

✅ पहले अपनी बुकिंग की स्थिति चेक करें
✅ ट्रेन की भीड़ और स्टेशन की व्यवस्था की जानकारी लें
✅ आवश्यक दवाइयां और पानी साथ रखें
✅ वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ विशेष सतर्कता बरतें

त्योहारी उमंग और धार्मिक श्रद्धा में डूबे लाखों भक्तों के लिए खाटू श्याम यात्रा एक विशेष अनुभव बन जाती है, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए यह यात्रा चुनौतीपूर्ण भी बन गई है। रेलवे प्रशासन अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है, मगर यात्रियों की सजगता और योजना भी बेहद जरूरी है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले एक बार सोच-समझकर निर्णय लें।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...