खरीफ प्याज की स्थिति का आंकलन करने केंद्रीय दल ने किया अलवर जिले का दौरा

खरीफ प्याज की स्थिति का आंकलन करने केंद्रीय दल ने किया अलवर जिले का दौरा — 

नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स 

19 नवम्बर 2025, जयपुर।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के विभिन्न विभागों से जुड़े केंद्रीय दल ने मंगलवार को अलवर जिले का दौरा कर खरीफ प्याज की स्थिति का व्यापक आंकलन किया। दल के सदस्यों ने कृषि उपज मंडी सभागार में अधिकारियों एवं प्याज विपणन से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर उत्पादन, भंडारण, परिवहन और बाजार भाव पर विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय दल में उप कृषि विपणन सलाहकार विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय बी.के पृष्टि, उद्यान तकनीकी प्रभाग के उप निदेशक डॉ. बी.डी. निगम, समन्वित कीट प्रबंधन के उप निदेशक अर्जुनाल बैरवा, मूल्य निगरानी प्रभाग के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी चिराग भाटिया तथा वरिष्ठ उद्यान अधिकारी ए.के. सिंह शामिल थे।

बैठक में दल ने जिले में खरीफ प्याज के उत्पादन, वर्तमान बाजार भाव, भंडारण क्षमता और व्यापारिक गतिविधियों की समीक्षा की। व्यापारियों और किसानों से फीडबैक लेते हुए दल ने प्याज के भंडारण एवं भाव सुधार से जुड़ी चुनौतियों पर जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्याज परिवहन एवं भाव स्थिरता के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इसके बाद दल ने पंचायत समिति मालाखेड़ा के महुवाखुर्द, महुआकलां तथा पंचायत समिति उमरैण के नांगल, पलखड़ी और माचड़ी गांवों में जाकर प्याज उत्पादक किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। किसानों से उत्पादन, कीट प्रबंधन, सिंचाई, भंडारण और विपणन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और उन्हें प्याज उत्पादन की आधुनिक तकनीक अपनाने के सुझाव दिए गए।
किसानों को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एनपीएसएस एप भी डाउनलोड करवाया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने किसानों को स्पष्ट रूप से बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है और निर्यात लगातार जारी है।

दौरे के दौरान उद्यान विभाग के उप निदेशक कन्हैया लाल मीणा, कृषि उपज मंडी सचिव अंजू जाटव, आत्मा के उप निदेशक राजेन्द्र कुमार खंडेलवाल, कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा के वैज्ञानिक सुभाष यादव और क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक जी.एल. चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...