खंडार में 35 करोड़ की लागत से बनेगा उप जिला चिकित्सालय, प्रदेश के 8 उप जिला अस्पतालों के लिए 280 करोड़ मंजूर

सवाई माधोपुर/ सत्यनारायण/राजस्थान सरकार ने प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सवाई माधोपुर जिले के क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालय खंडार के नए भवन निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश के 8 जिलों में स्थित क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालयों के नए भवनों के लिए कुल 280 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

स्थानीय स्तर पर मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशभर में स्वास्थ्य तंत्र को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। खंडार में नए अस्पताल भवन के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। इससे मरीजों को सामान्य और आपातकालीन उपचार के लिए जिला मुख्यालय या बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इन 8 उप जिला अस्पतालों के लिए 35-35 करोड़ स्वीकृत

प्रदेश के 8 क्रमोन्नत उप जिला अस्पतालों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए प्रत्येक अस्पताल को 35-35 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है:

  • सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)
  • बिलाड़ा (जोधपुर)
  • देचू (फलोदी)
  • खाजूवाला (बीकानेर)
  • प्रतापपुर (बांसवाड़ा)
  • रायपुर (ब्यावर)
  • खंडार (सवाई माधोपुर)
  • छबड़ा (बारां)

स्वास्थ्य तंत्र का तेजी से हो रहा विस्तार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को उनके घर के समीप ही उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प पर काम कर रही है। इसी क्रम में चिकित्सालयों के भवन, आवश्यक मेडिकल उपकरण, जांच सुविधाएं और मानव संसाधन को सुदृढ़ किया जा रहा है।

​इस वित्तीय स्वीकृति से सभी संबंधित क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण आबादी को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ उपचार की सुविधा सुलभ हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...