क्षत्रिय फाउंडेशन राजस्थान द्वारा 21 प्रतिभाओं का सम्मान

क्षत्रिय फाउंडेशन राजस्थान द्वारा 21 प्रतिभाओं का सम्मान

लोकेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर से | संपादन: गणपत चौहान, ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़ | टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 23 अगस्त। क्षत्रिय फाउंडेशन राजस्थान के तत्वावधान में रोटरी भवन, जयपुर में “स्नेह मिलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल हुए।

Photo credit Telegraph Times

समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमें सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस राजेश्वर सिंह, मेजर जनरल आशु सिंह लाझड़ी, सेवानिवृत्त आईएएस विक्रम सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आरएएस शक्ति सिंह सिसोदिया, कर्नल रघुराज सिंह नाथावत, अतिरिक्त निदेशक टूरिज्म दिलीप सिंह राठौड़ और होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम का संयोजन मोतीसिंह नाथावत ने किया।

21 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विजय सिंह जुनसिया, योगेंद्र सिंह राठौड़, भूपेंद्र सिंह खाचरियावास, घीसू सिंह नाथावत (जयपुर), महेंद्र सिंह राठौड़ (अजमेर), वीरेंद्र सिंह शक्तावत (कोटा), विक्रम सिंह नाथावत (जोधपुर), डॉ. जय सिंह राठौड़ (जैसलमेर), अभिमन्यु सिंह भदोरिया (श्रीगंगानगर), रामसिंह राजावत (टोंक), प्रशांतपाल सिंह जादौन (करौली), नरपतसिंह राठौड़ (नागौर), डॉ. संजय सिंह शाहपुरा, गजेंद्र सिंह खंगारोत, शंकर सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह शेखावत, संजना सिंह (झुंझुनूं), रीटा सिंह चौहान, रूप सिंह राठौड़, ज्ञान सिंह नरुका, भंवरसिंह नरुका, राजेंद्र सिंह राजावत, हनुमान सिंह शेखावत, दौलत सिंह खंगारोत, विक्रम सिंह शेखावत और नरेंद्र सिंह निमेड़ा को सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन की पहल सराहनीय

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय फाउंडेशन राजस्थान द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह न केवल समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, शिक्षा और समाज सुधार जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...