कोटा जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

कोटा जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

कोटा, 7 सितम्बर 2025। रिपोर्ट दिव्या तिवाड़ी,संपादन नरेश गुनानी,टेलीग्राफ टाइम्स।

कोटा जिले के प्रभारी एवं सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने रविवार को कोटा शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों और क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए।

स्थानीय समस्याओं का जायजा

मंत्री दक अत्यधिक वर्षा के बाद प्रभावित रहे देवली अरब के कौटिल्य नगर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर को नाले पर से अतिक्रमण हटाने, उसकी चौड़ाई बढ़ाने और जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने को कहा।

Photo credit Telegraph Times

स्थानीय लोगों और लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने हर वर्ष होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए डाइवर्जन चैनल बनाकर ऊपरी इलाकों का पानी आलनिया बांध में डायवर्ट करने का सुझाव दिया। मंत्री दक ने इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।

क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण

उन्होंने न्यू मोटर मार्केट के सामने पॉलिटेक्निक लिंक रोड, नयापुरा स्थित चंबल नदी पर बनी पुलिया और अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केडीए और नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां पानी भरने से बार-बार सड़कें खराब होती हैं, वहां सीसी रोड बनाई जाए ताकि लंबे समय तक टिक सके।

केडीए अभियंताओं ने बताया कि अत्यधिक खराब सड़कों पर फिलहाल पैचवर्क किया जा रहा है। पेवर सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बारिश का मौसम खत्म होते ही पेवर रोड का निर्माण शुरू होगा।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

मंत्री दक के इस दौरे में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया सहित नगर निगम, केडीए और जिला प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...