कोटपूतली में गैस लीक से मचा हड़कंप, गड्ढा खोदते समय टूटी CNG पाइपलाइन, इलाके को कराया गया खाली

कोटपूतली में गैस लीक से मचा हड़कंप, गड्ढा खोदते समय टूटी CNG पाइपलाइन, इलाके को कराया गया खाली

Written By: नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 5, 2025

कोटपूतली  : राजस्थान के कोटपूतली स्थित केशवाना रिको इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली का पोल लगाने के लिए गड्ढा खोदते समय ज़मीन के नीचे मौजूद CNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही गैस का तेज़ रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर आस-पास की फैक्ट्रियों और घरों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

सुरक्षा के लिहाज़ से मौके पर तीन दमकल वाहन तैनात किए गए। गैस रिसाव की गंभीरता को देखते हुए नीमराना से टोरेंटो कंपनी के गैस एक्सपर्ट्स को बुलाया गया। विशेषज्ञों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गैस लीकेज को नियंत्रित किया। हालात नियंत्रण में आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ जल संसाधन मंत्री ने अजमेर...