कोटखावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहगीरों का अपहरण कर लूट करने वाली गैंग का सरगना दिलराज मीना उर्फ डी.के. बापर्दा गिरफ्तार

कोटखावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहगीरों का अपहरण कर लूट करने वाली गैंग का सरगना दिलराज मीना उर्फ डी.के. बापर्दा गिरफ्तार

गौरव कोचर, टेलीग्राफ टेलीग्राफ 

जयपुर दक्षिण में अपराधियों की पकड़-धकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटखावदा थाना पुलिस ने 19 महीने पुराने अपहरण व लूट के प्रकरण में टॉप-10 वांछित गैंग के मुख्य सरगना दिलराज मीना उर्फ डी.के. को बापर्दा गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

अभियान के तहत चाकसू सर्किल की विशेष निगरानी और तकनीकी विश्लेषण से जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपी को इलाके से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार था और मध्यप्रदेश के इंदौर में छिपकर रह रहा था।

घटना का विवरण

4 अप्रैल 2024 को कंवरपुरा निवासी मनीष चौधरी का बोलेरो सवार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। उसे सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की गई, परिजनों से फोन-पे के जरिए 5,000 रुपये डलवाए गए और उसका मोबाइल छीनकर चाकसू बाईपास पर छोड़ दिया गया।

इस संबंध में प्रकरण संख्या 77/2024 धारा 323, 365, 384, 342, 395 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूर्व में कार्रवाई

तकनीकी विश्लेषण, बैंक विवरण, सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग के सदस्यों—
राजू मीना, लड्डूराम मीना, महेश प्रजापत और दिलखुश मीना—को 16 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से बोलेरो वाहन RJ06 UA 6506 भी जब्त हुआ।

मुख्य सरगना दिलराज मीना फरार हो गया था और लगातार स्थान बदलते हुए पुलिस की पकड़ से बचता रहा।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

18 नवंबर 2025 को तकनीकी निगरानी और आसूचना संकलन के आधार पर दिलराज मीना उर्फ डी.के. को पकड़ लिया गया।
उसे बापर्दा गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पीसी-रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अब पुलिस गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: दिलराज मीना उर्फ डी.के. चांदा
  • उम्र: 22 वर्ष
  • निवास: चांदा की ढाणी, शिवसिंहपुरा, थाना लालसोट, जिला दौसा

अपराधिक रिकॉर्ड

  • प्रकरण 105/2023, धारा 365 भा.द.स., थाना झांपदा, जिला दौसा
    आरोप पत्र संख्या 02/2024 दिनांक 19.01.2024

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

भरतलाल महर (थानाधिकारी), नेमीचंद, रामसिंह, राजेंद्र कुमार जाट, लालीदेवी, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, श्रवणलाल, रामखिलाड़ी (चालक), गोविंद नारायण (चालक)।

गिरफ्तारी में लालीदेवी की विशेष भूमिका रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related