केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के शासन सचिव ने पीएम मातृ वंदना योजना और पोषण माह में राजस्थान के प्रदर्शन की सराहना

 — लाडो योजना और वर्क फ्रॉम होम पहल की भी प्रशंसा

नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स 

19 नवम्बर 2025, जयपुर।
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के शासन सचिव अनिल मलिक ने मंगलवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में बैठक लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न केन्द्र एवं राज्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण माह में राजस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही महिला अधिकारिता की लाडो योजना और वर्क फ्रॉम होम योजना को भी प्रभावी बताते हुए उनकी प्रशंसा की।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

बैठक में राजस्थान में पोषण सुधार से जुड़े नवाचारों — बायो फोर्टीफाइड मिलेट, न्यूट्रीबार, शिशु संजीवनी उत्पाद, तथा मध्यम कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने के innovatives की सराहना की गई। इसके साथ ही अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन के लिए हॉलिस्टिक कार्ड और आंगनबाड़ी ओलंपियाड जैसे नवाचारों की भी प्रशंसा की गई।

अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को “पोषण भी — पढ़ाई भी” कार्यक्रम के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। इस प्रशिक्षण के लिए सुदृढ़ संस्थागत ढांचा विकसित करने तथा पोषण ट्रैकर के डेटा में सुधार लाने पर जोर दिया गया।
सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य जैसी केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, मरम्मत, पोषण कार्यक्रमों, बजट प्रावधानों और उनके समयबद्ध उपयोग की समीक्षा की गई। मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, तथा महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने वाली कौशल प्रशिक्षण योजनाओं पर भी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
मिशन वात्सल्य के तहत फोस्टर केयर योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

राज्य की मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना, आंगनबाड़ी भवनों की स्थानीय स्तर पर मरम्मत, तथा आदर्श आंगनबाड़ी जैसे नवाचारों को भी सफल पहल बताया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

बैठक के बाद अनिल मलिक ने रामनगरिया नंद घर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों को देखा और पूरक पोषाहार एवं टेक-होम राशन वितरण प्रणाली की समीक्षा की।
पोषण ट्रैकर में फेस रिकग्निशन सिस्टम से जुड़ी तकनीकी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने लाभार्थियों के अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रमों से आए सकारात्मक बदलावों की फीडबैक रिपोर्ट ली।
आंगनबाड़ी केंद्र की पोषण वाटिका का निरीक्षण कर पौधारोपण भी किया। नंद घर योजना के तहत वेदांता समूह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में किए जा रहे सुधार कार्यों पर संगठन के प्रतिनिधि से बात की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया शर्मा से केंद्र संचालन में आ रही चुनौतियों और उनके सुझावों को भी सुना गया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...