केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने बीकानेर में स्वदेशी प्रोत्साहन का आह्वान किया

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने बीकानेर में स्वदेशी प्रोत्साहन का आह्वान किया

नरेश गुनानी •

19 अक्टूबर 2025
बीकानेर।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को बीकानेर में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वे आचार्य चौक स्थित प्रसिद्ध भुजिया की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सरलीकरण से जुड़े निर्णयों के बाद आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।

Photo credit Telegraph Times

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की वोकल फॉर लोकल अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि छोटे उद्यमियों और स्थानीय व्यापारियों को अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अपनी आदत बनाना चाहिए, जिससे स्थानीय उद्योग सशक्त होंगे और अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान उन्होंने मौके पर तैयार की जा रही प्रसिद्ध बीकानेरी भुजिया का स्वाद भी चखा और कहा कि इस उत्पाद ने बीकानेर को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में विशेष पहचान दिलाई है।

दीपावली की शुभकामनाओं का सिलसिला
अपने चार दिवसीय प्रवास पर रविवार सुबह बीकानेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का स्वागत स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने किया। श्याम पंचारिया, दीपक पारीक सहित अनेक लोगों ने उनसे मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रवास के दौरान अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनसंपर्क गतिविधियों में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...