केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 

अलवर , 14 सितम्बर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय विद्यालयी 17 व 19 वर्षीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने की।

Photo credit Telegraph Times

भूपेन्द्र यादव ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिन्दी भाषा में भी प्रारंभ हुई है, जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बड़ा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में स्वस्थ नागरिकों की भूमिका अहम है। इसी उद्देश्य से खेलो इंडिया, फिट इंडिया और जो फिट है वह हिट है जैसे अभियान धरातल पर लागू किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कक्षा-कक्ष की औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेल, प्रयोगशाला और पुस्तकालय से जोड़ना आवश्यक है। अटल टिंकरिंग लैब और ई-लाइब्रेरी जैसी पहलें इसी दिशा में एक बड़ा कदम हैं। यादव ने बताया कि अलवर सांसद खेल उत्सव और अलवर टाइगर मैराथन जैसे आयोजनों से जिले में खेल का माहौल मजबूत हुआ है। इस बार अलवर टाइगर मैराथन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश के नामचीन धावक शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि अलवर में 106 ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं, जिनसे शहरी ही नहीं बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी आधुनिक तकनीकी से पढ़ाई का अवसर मिलेगा। साथ ही, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ग्रीष्म अवकाश के दौरान देश के शीर्ष कोचों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल सबसे अच्छा साधन हैं। खेल न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं बल्कि अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने बताया कि अलवर में खेल सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए 7 करोड़ रुपये की लागत से इंदिरा गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक और 10 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान स्वीकृत हुआ है।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल उत्सव से जिले में खेलों का माहौल बना है और युवा मोबाइल छोड़कर मैदानों से जुड़ रहे हैं। समर कैम्प के जरिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों से प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आगे बढ़ने का प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि अलवर टाइगर मैराथन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन न केवल जिले में खेलों को बढ़ावा देगा बल्कि अलवर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर भी नई पहचान देगा।

संजय शर्मा ने 17 सितम्बर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” लगाने की अपील की। साथ ही युवाओं को इंटरनेट का सदुपयोग करने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में खेड़ली और लक्ष्मणगढ़ के बीच उद्घाटन मैच का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...