केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
अजीत सिंह भोगल के कार्यालय में आतिशबाजी, केक काटा गया और शुभकामनाओं की लगी झड़ी
(बिलासपुर)। गणपत चौहान • छत्तीसगढ़
बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का जन्मदिन मंगलवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल के कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, पुष्प गुच्छ भेंट कर और केक काटकर मंत्री जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

महिषासुर मर्दिनी माता का छायाचित्र भेंट कर दी गई शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान चैतुरगढ़ समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने मंत्री श्री तोखन साहू के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए आदि शक्ति महिषासुर मर्दिनी माता चैतुरगढ़ का सुंदर छायाचित्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि मां चैतुरगढ़ की कृपा से तोखन साहू जी जनता की सेवा में सदैव ऊर्जावान बने रहें और प्रदेश व देश के विकास में योगदान देते रहें।
उत्साहपूर्ण माहौल में मना समारोह
जन्मदिन कार्यक्रम में अमित चतुर्वेदी, पार्षद कार्तिक यादव, पार्षद नितिन पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव गुप्ता, कालेश्वर सूर्यवंशी, प्रसून चतुर्वेदी, ध्रुव देवांगन, संजय गुप्ता, बाबू राजपूत, अरुण लश्कर, अनिल नथानी, मनोज यादव, त्रिलोचन सिंह, के.के. अग्रवाल और भानु श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
सभी ने मंत्री श्री तोखन साहू के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर क्षेत्र का विकास नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।
कार्यकर्ताओं में दिखा गहरा उत्साह
जन्मदिन के अवसर पर पूरे कार्यक्रम स्थल को पुष्पों और रंगीन झालरों से सजाया गया था। जैसे ही केक काटा गया, वातावरण “तोखन साहू जिंदाबाद , भारत माता की जय, भाजपा विजय” के नारों से गूंज उठा। आतिशबाजी और मिठाई वितरण के बीच कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
जनसेवा और विकास के प्रतीक बने तोखन साहू
स्थानीय नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि तोखन साहू जी न केवल एक जनप्रिय सांसद हैं बल्कि उन्होंने अल्प समय में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाएँ और जनकल्याण योजनाएँ साकार हो रही हैं।
समारोह का समापन राष्ट्रगीत और सामूहिक बधाई संदेशों के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मंत्री श्री तोखन साहू के मार्गदर्शन में समाज सेवा और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।