केंद्रीय रक्षामंत्री ने तनोट माता मंदिर में किए दर्शन — सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा और समर्पण की सराहना

केंद्रीय रक्षामंत्री ने तनोट माता मंदिर में किए दर्शन — सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा और समर्पण की सराहना

25अक्टूबर 2025
जैसलमेर / नरेश गुनानी •
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान शुक्रवार को विश्वविख्यात तनोट राय माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी मौजूद रहे।

Photo credit Telegraph Times

मंदिर परिसर पहुंचने पर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी, समादेष्टा नीरज शर्मा और सहायक समादेष्टा विकास नारायण सिंह ने रक्षामंत्री का स्वागत किया।

राजनाथ सिंह ने तनोट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और मंशा माता मंदिर के समीप स्थित खेजड़ी वृक्ष पर मनोकामना पूर्ति के लिए रुमाल बांधा।

उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान की ओर से मंदिर परिसर पर गिराए गए वे बम भी देखे, जिनमें से एक भी नहीं फटा था। इस प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तनोट माता के दर्शन कर वे स्वयं को गौरवान्वित और कृतार्थ महसूस कर रहे हैं। यह स्थान भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के अदम्य साहस, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।

रक्षामंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों के शौर्य, निष्ठा तथा राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है और पूरा देश उनकी वीरता पर गर्व करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...