केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया सीएचसी का शिलान्यास, कहा– सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया सीएचसी का शिलान्यास, कहा– सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत

जयपुर / अलवर 24 अगस्त। नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नीमराना के माजरीकलां कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव, डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गांव और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को समय पर बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसी लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माजरीकलां का यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा, जिससे लोगों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जल आपूर्ति जैसे मूलभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल मैदान के प्रस्ताव को उचित स्तर पर भेजा जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं और आमजन को इसका लाभ मिल सके।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं और आगे भी प्रदेश और क्षेत्र के सतत विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

विधायक डॉ. जसवंत यादव ने भी संबोधन में कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और सीएचसी के निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस मौके पर ग्रामीणों ने सीएचसी की सौगात के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...