केंद्रीय कृषि मंत्री, जलदाय मंत्री एवं अजमेर दक्षिण विधायक ने किए 4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

केंद्रीय कृषि मंत्री, जलदाय मंत्री एवं अजमेर दक्षिण विधायक ने किए 4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

23 अगस्त 2025, 10:12 PM रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर 
संपादन — नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 23 अगस्त। केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने शनिवार को अजमेर क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया।

जल योजना के तहत पहाड़गंज उच्च जलाशय का लोकार्पण

Photo credit Telegraph Times

जल योजना के अंतर्गत अजमेर शहर खंड प्रथम एवं द्वितीय में पाइपलाइन व अन्य संबंधित कार्य किए गए। पहाड़गंज में निर्मित उच्च जलाशय पर 289 लाख रुपये की लागत आई। इसके लोकार्पण से चांदमारी, शिव कॉलोनी, जाटिया कॉलोनी, नाई बस्ती, गुर्जर बस्ती, गुर्जरवास, सिंधुवाड़ी, मलुसर रोड, केके कॉलोनी, सुखाड़िया नगर, खटीक बस्ती, ईसाई मोहल्ला और आशागंज रोड के लगभग 22 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अंतिम छोर तक पर्याप्त जल दबाव सुनिश्चित होगा।

जेपी नगर टंकी का लोकार्पण

मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत जेपी नगर में 700 किलोलीटर क्षमता का उच्च जलाशय बनाया गया। इस पर 86.16 लाख रुपये की लागत आई। नाका मदार से आने वाली 300 एमएम व्यास की राइजिंग पाइप लाइन से जुड़ी नई पाइपलाइन के माध्यम से इसे भरा जाएगा। इससे माधव कॉलोनी, विनायक नगर और एचबी नगर के अंतिम छोर पर भी जल दबाव में सुधार होगा। इस परियोजना से लगभग 7,494 लोग लाभान्वित होंगे।

नवीन सड़क का लोकार्पण

Photo credit Telegraph Times

सीता गौशाला से गंगा माता मंदिर तक सड़क निर्माण पर 18.50 लाख रुपये खर्च किए गए। इसके लोकार्पण से स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

कृषि मंत्री का संबोधन

केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार आमजन को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से विकास की नई यात्रा आरंभ की थी, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं। ईआरसीपी रामसेतु परियोजना जैसे बड़े विकास कार्य डबल इंजन की सरकार के कारण गति पकड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व को मार्गदर्शन देने वाला देश रहा है और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जलदाय मंत्री का वक्तव्य

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि पहले अजमेर में पेयजल आपूर्ति 96 घंटे के अंतराल पर होती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने बेहतर प्रबंधन से इसे 48 से 72 घंटे के बीच कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि अजमेर में 24 घंटे के अंतराल पर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए मोर सागर पर बड़ा रिजर्वॉयर बनाया जा रहा है। अमृत-2 योजना के तहत 170 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के टेंडर जारी किए गए हैं, जो अगले दो वर्षों में पूरे होंगे।

विधायक अनीता भदेल का वक्तव्य

अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने जलदाय मंत्री से क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर नए बोरवेल, हेड पंप, मंदिर परिसर में बोरिंग और अजय नगर की टंकी के डॉम की मरम्मत जैसे कार्यों की मांग रखी।

अध्यक्ष रमेश सोनी का वक्तव्य

अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्य करने की गति बहुत तेज है। शिलान्यास से लेकर लोकार्पण तक की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। अजमेर शहर के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है।

51 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास जल्द

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने घोषणा की कि 51 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास जल्द होगा। साथ ही अजमेर दक्षिण में 51 लाख रुपये के अन्य विकास कार्य करवाने की घोषणा भी की। विधायक अनीता भदेल ने इस सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होंगी तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...