कृषि मंत्री का सवाई माधोपुर शहर में दौरा

कृषि मंत्री का सवाई माधोपुर शहर में दौर

| नरेश गुनानी

कहा—स्थानीय प्रशासन और सरकार नागरिकों को आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध
02 दिसंबर 2025, 06:16 PM | जयपुर

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मंगलवार को सवाई माधोपुर शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कलक्टर काना राम, नगर परिषद के सभापति सुनील तिलकर तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री मीना ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार आमजन को सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।


शहर की सफाई, बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाओं का लिया जायजा

कृषि मंत्री ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी की स्थिति, सड़क निर्माण कार्य और शहर के विकास से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को कमियों को दूर करने और सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

जिला मुख्यालय पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने और सब्जी मंडी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश नगर परिषद टीम को दिए। मंत्री ने नगर परिषद आयुक्त को साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर शहर में मौजूद समस्याओं के बारे में जानकारी ली और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


पेयजल आपूर्ति और सड़कों की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

डॉ. मीना ने जलदाय विभाग को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने और शहर में विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन लीक होने से व्यर्थ बह रहे पानी को तुरंत रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर परिषद से हाल ही में स्वीकृत सड़कों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। साथ ही उन्होंने जिला कलक्टर को सभी कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related