कुलाधिपति बागडे ने जारी किए नियुक्ति आदेश

कुलाधिपति बागडे ने जारी किए नियुक्ति आदेश

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर में डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे कुलगुरु नियुक्त

| नरेश गुनानी

18 दिसम्बर 2025
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार के परामर्श से की गई है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे की कुलगुरु पद पर नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी अवधि पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा जारी इस आदेश के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी। डॉ. दुबे की नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में उनके अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रमुख कृषि शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान है, जो शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में कृषि विकास, नवीन तकनीकों और अनुसंधान कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। नए कुलगुरु की नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय के समग्र विकास को गति मिलने की संभावना है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...