कुमावत समाज के पंचवर्षीय अधिवेशन में जुटी सामाजिक ऊर्जा, युवाओं को मिला मार्गदर्शन – मंत्री सुरेश सिंह रावत

राजस्थान


कुमावत समाज के पंचवर्षीय अधिवेशन में जुटी सामाजिक ऊर्जा, युवाओं को मिला मार्गदर्शन – मंत्री सुरेश सिंह रावत

Edited By : सुनील शर्मा 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 08,2025

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर:
पुष्कर स्थित कुमावत भवन में रविवार को सर्व कुमावत क्षत्रिय महासभा (राज.) द्वारा पंचवर्षीय अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही।

सभा में संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। मंत्री रावत ने अपने उद्बोधन में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और युवा शक्ति के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा:

“कुमावत समाज ने सदैव परिश्रम, ईमानदारी और संस्कारों की मिसाल पेश की है। ऐसे सामाजिक आयोजनों से हमारी ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन मिलता है।”

उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग समाज को प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका पुष्कर के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान, राज सिंह कुमावत, राष्ट्रीय सहमंत्री संतोष सैनी (अनूपगढ़), राधेश्याम कुमावत सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

समारोह का उद्देश्य समाज में संगठनात्मक चेतना, जागरूकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना था। अंत में उपस्थित सभी जनों ने समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष 2 साल: नव...

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...