कीमती आभूषण चोरी करने वाला शातिर नौकर गिरफ्तार
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, जयपुर उत्तर
| गौरव कोचर
जयपुर, 14 दिसम्बर 2025। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि सुभाष चौक क्षेत्र में कीमती आभूषणों ,की चोरी के एक प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने कार्यालय में कार्यरत नौकर/कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से महंगे नगीनों जड़ित आभूषण तथा गलायी हुई चांदी बरामद की गई है।
प्रकरण का विवरण
दिसम्बर 2024 में विदेश में निवासरत एक NRI महिला ने सुभाष चौक क्षेत्र में मीनाकारी एवं नगीना जड़ाई के आभूषण तैयार करने हेतु कार्यालय स्थापित किया था, जिसका संचालन निमाई घोष और बुद्धि सागर द्वारा किया जा रहा था। बुद्धि सागर की रिपोर्ट पर थाना सुभाष चौक में कार्यालय में कार्यरत नौकर/कर्मचारी द्वारा कीमती नगीनों से जड़ित आभूषण चोरी किए जाने के संबंध में अभियोग संख्या 202/2024, धारा 381 भादंसं दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जांच एवं कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-II) के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली राजेन्द्र कुमार मीना को विशेष निर्देश दिए गए।
गहन अनुसंधान के दौरान पारम्परिक पुलिसिंग, आसूचना तंत्र, संदिग्धों से पूछताछ, मुखबिरों की तैनाती और तकनीकी जांच के माध्यम से कार्यालय में कार्यरत नौकर/कर्मचारी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
गिरफ्तार आरोपी से—
- कीमती नगीनों जड़ा गोल्ड प्लेटेड नेकलेस
- कीमती नगीनों जड़ा गोल्ड प्लेटेड ईयर रिंग्स सेट (2 पीस)
- चोरी किए गए आभूषणों से अलग कर गलायी गई चांदी (150 ग्राम से अधिक वजन की डली)
बरामद की गई। आरोपी चोरी की ज्वैलरी से नगीने व चांदी अलग-अलग कर चांदी गलाकर तथा नगीने बाजार में बेच देता था।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमजद खान पुत्र सलीम खान, उम्र 28 वर्ष, जाति पठान, मुस्लिम, निवासी मकान नंबर 600, चार दरवाजा बाहर, बांस की पुलियां, मोहल्ला गौरियान, थाना गलतागेट, जयपुर।
टीम के सदस्य
- राजेन्द्र कुमार मीना, RPS – सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली जयपुर
- मनोज कुमार – उप निरीक्षक, पुलिस थाना कोतवाली
- सोनू सिंह – कांस्टेबल 7840, पुलिस थाना कोतवाली
- दीपक कुमार – कांस्टेबल 9008, पुलिस थाना कोतवाली
- रामकेश – कांस्टेबल 9398, पुलिस थाना कोतवाली
- राजेश कुमार – कांस्टेबल 9972, एसीपी कार्यालय कोतवाली, जयपुर उत्तर
पुलिस की इस कार्रवाई से आभूषण कारोबार से जुड़े कार्यालयों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा चोरी के मामलों में सख्त संदेश गया है।