किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. किरोड़ी लाल

किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. किरोड़ी लाल

09 दिसंबर 2025, 05:45 PM — जयपुर

| नरेश गुनानी

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक समय पर उपलब्ध करवाना उसकी प्राथमिकता है। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि इस दिशा में कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर गुण नियंत्रण अभियान संचालित किए जाते हैं।

मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 में रबी फसल की बुवाई 95 लाख 85 हजार हैक्टेयर में हुई थी, जबकि चालू वर्ष 2025-26 में यह रकबा बढ़कर 105 लाख 60 हजार हैक्टेयर तक पहुंच गया है। रबी सीजन में खेती के क्षेत्रफल में वृद्धि यह दर्शाती है कि किसानों का मौसमी फसलों में रुझान बढ़ा है।

उच्च गुणवत्ता के कृषि इनपुट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 23 सितंबर से 15 नवंबर के बीच रबी गुण नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस दौरान 304 निर्माताओं एवं विक्रेता परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 4,087 नमूनों को परीक्षण के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजा गया।

जांच में नियमों के उल्लंघन सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की गई। उर्वरक नियंत्रण आदेश, बीज नियंत्रण आदेश और कीटनाशी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर 56 विक्रेता एवं निर्माता प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि 8 फर्मों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।

मंत्री ने बताया कि राज्य में यूरिया के डाइवर्जन को रोकने के लिए 24 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 420 कट्टे यूरिया जब्त किए गए हैं। अतिरिक्त निगरानी के लिए कृषि आयुक्तालय स्तर से निरीक्षण टीमें गठित की गई हैं, जो जिलों में औचक निरीक्षण कर रही हैं। सभी जिला अधिकारियों को सतर्कता के साथ निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान मिलें, इसके लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है और ऐसे सख्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...