किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दीपावली पर मिल सकती है सौगात — महेंद्र पाटनी

किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दीपावली पर मिल सकती है सौगात — महेंद्र पाटनी

रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर बनी लिफ्टें शीघ्र चालू करने की मांग

(हरिप्रसाद शर्मा) मदनगंज-किशनगढ़/अजमेर।
किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार की गई दोनों लिफ्टों को दीपावली से पहले शुरू करवाने की मांग उठी है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता महेंद्र पाटनी ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन से मुलाकात कर यह आग्रह किया कि स्टेशन पर दोनों प्लेटफार्मों के बीच आवागमन के लिए बनाई गई लिफ्टों को शीघ्र चालू किया जाए।

पाटनी ने कहा कि रेलवे स्टेशन का उपयोग प्रतिदिन हजारों यात्री करते हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ और दिव्यांगजन भी शामिल हैं। ऐसे में प्लेटफार्मों पर तैयार लिफ्टें इन यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होंगी। उन्होंने डीआरएम से आग्रह किया कि इन लिफ्टों को दीपावली से पहले चालू कर क्षेत्रवासियों को “रेलवे की दीपावली सौगात” दी जाए।

पाटनी ने इस दौरान किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे चार एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियों) के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन सभी सुविधाओं के शुरू हो जाने से स्टेशन का रूप और सुविधाएँ दोनों बेहतर होंगी तथा यात्रियों की आवाजाही और भी सुगम हो जाएगी।

ज्ञातव्य है कि किशनगढ़ रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर दो आधुनिक लिफ्टों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक लिफ्ट की क्षमता लगभग 10 से 15 यात्रियों की है। इन लिफ्टों की इंस्टॉलेशन और टेस्टिंग का कार्य ठेकेदार कंपनी की मैकेनिक टीम तथा रेलवे प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ है।

रेलवे के धर्मेंद्र सैनी, एस.एस.सी. (इलेक्ट्रिक) बृजेश डीडवानिया और आई.डब्ल्यू.आर. जे.ई. सचिन शर्मा सहित तकनीकी अधिकारियों की टीम ने लिफ्टों की सुरक्षा और संचालन प्रणाली का निरीक्षण किया तथा आवश्यक तकनीकी अनुमोदन सुनिश्चित किया है।

पाटनी ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन शीघ्र ही यात्रियों की इस बहुप्रतीक्षित सुविधा को चालू करेगा, जिससे किशनगढ़ स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के सबसे आधुनिक और यात्री-अनुकूल स्टेशनों में शामिल हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि “दीपावली से पहले यदि यह सुविधा शुरू होती है तो यह वास्तव में क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से एक उपहार होगी।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...