Telegraph Times
नरेश गुनानी ( खैरथल तिजारा)
किशनगढ़ बास : पूज्य सिंधी पंचायत किशनगढ़ बास के मुखी श्री गोकुलदास मृगवानी व सिंधी समाज के प्रवक्ता सुनील बत्रा ने बताया कि 21 जनवरी 2025 मंगलवार को अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा इकाई किशनगढ़ बास के द्वारा संत कंवर राम हरि मंदिर में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें 5 वर्ष से 14 वर्ष तक के सिंधी समाज के बच्चे भाग ले सकते हैं प्रतियोगिता का समय शाम 4:00 बजे से 5 बजे तक का होगा!
प्रतियोगिता के पश्चात संत कंवर राम हरि मंदिर से कैंडल मार्च निकाला जाएगा जो मुख्य बाजार में से होते हुए वापस संत कंवर राम हरि मंदिर पर समापन होगा इस अवसर पर सिंधी समाज के लोग अपनी सेवाएं देंगे व सिंधी समाज के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

