किशनगढ़ बास में सिंधी भाषा की कक्षाओं का शुभारंभ

किशनगढ़ बास में सिंधी भाषा की कक्षाओं का शुभारंभ

नरेश गुनानी
2 अक्टूबर 2025, टेलीग्राफ टाइम्स

किशनगढ़ बास। भारतीय सिंधु सभा न्यास जयपुर की ओर से बुधवार शाम संत कंवर राम हरि मंदिर में सत्र 2025-26 की सिंधी भाषा की कक्षाओं का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह का प्रारंभ इष्टदेव भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

Photo credit Telegraph Times

सिंधी समाज के प्रवक्ता एवं भारतीय सिंधु सभा जिला खैरथल के सचिव सुनील बतरा ने बताया कि राष्ट्रीय सिंधी अकादमी द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली इन कक्षाओं का उद्देश्य नई पीढ़ी को सिंधी भाषा और संस्कृति से जोड़ना है। इस सत्र में 150 विद्यार्थी नामांकित हुए हैं, जिनकी परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा जिला खैरथल के महामंत्री लक्ष्मण दास मंगलानी, किशनगढ़ बास इकाई अध्यक्ष प्रभु दयाल चंदनानी, इकाई सचिव संजय बजाज, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती वासवानी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में सचिन भावना मदान, बंटी हरवानी, सुपरवाइजर हीरु हरवानी, कनिका कामदार, शिक्षक मित्र पूजा भारती, सिल्की मंघनानी, भाविका भारती, योगिता वाधवा तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

सिंधी भाषा शिक्षण कार्यक्रम की इस पहल को समाजजनों ने सराहते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...