किशनगढ़ बास में विजयदशमी उत्सव: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव हुए शामिल

किशनगढ़ बास में विजयदशमी उत्सव: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव हुए शामिल

नरेश गुनानी 

किशनगढ़ बास, 2 अक्टूबर 2025 (टेलीग्राफ टाइम्स)।
किशनगढ़ बास के दशहरा मैदान में विजयदशमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह यादव तथा किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव विशेष अतिथि के रूप में पधारे।

Photo credit Telegraph Times

मंच तक पहुंचने पर दोनों अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमालाओं और जयकारों के साथ किया गया। मंच पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रीरामचरितमानस एवं हनुमान जी की आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके बाद रामलीला कमेटी द्वारा भूपेंद्र यादव और रामहेत सिंह यादव को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मना रहे हैं। उनके आदर्श हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नवरात्रों के दौरान जीएसटी में विशेष छूट प्रदान की, जिससे आमजन को राहत मिली है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि “हर दुकानदार अपनी दुकान पर स्वदेशी का एक बोर्ड लगाए और देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करे। यही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची दिशा है।”

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, जिला महामंत्री अनूप यादव, नगर पालिका अध्यक्ष तारामणि सतीश सिंगल, पूर्व अध्यक्ष उमेश कांत वशिष्ठ, खैरथल मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह, किशनगढ़ बास मंडल उपाध्यक्ष तेज सिंह सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका पार्षद मौजूद रहे।

अंत में कला मंच समिति द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन हुआ। विजयदशमी उत्सव में भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और पूरे मैदान में रामभक्ति और उत्सव का माहौल छाया रहा।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...